लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुक्रवार को भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश देंगी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 11:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह मई अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश देंगी। वह कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे मित्र देश भारत में लोगों के जीवन को बचाने और महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाने की अपील करेंगी। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि हैरिस डिजिटल कार्यक्रम ‘‘भारत में अमेरिका के कोविड राहत प्रयास : प्रवासी भारतीयों का दृष्टिकोण’’ को संबोधित करेंगी।

विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने बुधवार को घोषणा की, ‘‘सहयोगी के रूप में लोगों के जीवन को बचाने और महामारी को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाने तथा भारत के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए कमला हैरिस कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।’’

शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार होने वाले कार्यक्रम की मेजबानी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो के सलाहकार एरविन मासिंगा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब