लाइव न्यूज़ :

वाइस एडमिरल अनिल चावला ने शीर्ष श्रीलंकाई रक्षा नेतृत्व से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:47 IST

Open in App

कोलंबो, 26 अक्टूबर भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल अनिल चावला ने श्रीलंकाई नौसेना और वायु सेना के कमांडरों से मुलाकात की है, क्योंकि दोनों देशों की नौसेनाएं रक्षा सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार-दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास कर रही हैं।

भारतीय उच्चायोग ने यहां मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल चावला ने श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर निशांत उलुगेटेन और वायु सेना कमांडर एसके पथिराना से मुलाकात की। वह विदेश सचिव जयनाथ कोलम्बस से भी मिले।

मिशन ने ट्वीट किया कि वाइस एडमिरल चावला ने एनडीसी (श्रीलंका नेशनल डिफेंस कॉलेज) फैकल्टी के साथ भी बातचीत की और भारतीय नौसेना के पूर्व प्रशिक्षु छात्रों से भी मिले।

उच्चायोग के ट्वीट में यह भी कहा गया कि इस दौरान भारतीय शांति सेना बल (आईपीकेएफ) के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

आईपीकेएफ 1987 और 1990 के बीच श्रीलंका में तैनात एक भारतीय सैन्य दल था, जो सरकारी सेना और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के बीच जारी क्रूर गृहयुद्ध के दौरान शांति अभियान चलाने के लिए था।

एक तस्वीर में चावला को शहीद हुए आईपीकेएफ के शांति सैनिकों के स्मारक पर सलामी देते हुए देखा गया था।

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के छह जहाज चार-दिवसीय प्रशिक्षण और द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास के लिए रविवार को श्रीलंका पहुंचे।

ये भारतीय पोत दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) का हिस्सा हैं, जो भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण कमान है और इसका नेतृत्व वाइस एडमिरल चावला करते हैं।

भारतीय नौसेना पिछले चार दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दे रही है। श्रीलंका से बड़ी संख्या में अधिकारी और नाविक दक्षिणी नौसैनिक कमान (एसएनसी) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले रहे हैं।

कुल 75 अधिकारी, 153 अधिकारी कैडेट, 10 एनसीसी कैडेट और 530 नाविक इस यात्रा का हिस्सा हैं। पोत 27 और 28 अक्टूबर को रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक