लाइव न्यूज़ :

चीन में वयोवृद्ध महिला का 135 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: December 18, 2021 16:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 18 दिसंबर चीन की सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश के प्रचार विभाग के अनुसार काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था।

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 2013 में वह ‘चाइना एसोसिएशन ऑफ गेरोंटोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स’ द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर थी।

उनका निधन बृहस्पतिवार को हुआ। मृत्यु होने तक सेयती का एक बहुत ही सरल और नियमित दैनिक जीवन था। वह हमेशा समय पर खाना खाती थी और अपने आंगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थी।

कोमक्सरिक को एक ‘‘दीघार्यु शहर’’ के रूप में जाना जाता है, जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

खबर के अनुसार स्थानीय सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के लिए अनुबंधित डॉक्टर सेवा, मुफ्त वार्षिक शारीरिक जांच और मासिक सब्सिडी प्रदान की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना