लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के अनुभवी पत्रकार तेजिंदर सिंह का निधन, पेंटागन ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 15:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो जून व्हाइड हाउस के अनुभवी पत्रकार और इंडिया अमेरिका टुडे संवाद समिति के संपादक एवं संस्थापक तेजिंदर सिंह का अमेरिका में निधन हो गया। प्रकाशन ने यह घोषणा की।

सिंह ने वाशिंगटन स्थित स्वतंत्र मीडिया संगठन और समाचार प्रदाता ‘इंडिया अमेरिका टुडे’ की स्थापना की थी।

प्रकाशन ने 29 मई को ट्विटर पर कहा, “इंडिया अमेरिका टुडे अपने संस्थापक एवं संपादक तेजिंदर सिंह के निधन की घोषणा करते हुए अत्यंत दुखी है। उन्होंने 2012 में आईएटी शुरू किया था और हम उनके द्वारा शुरू किए गए काम को जारी रखेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन एफ किर्बी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां पेंटागन में तेजिंदर सिंह के निधन पर संवेदनाएं एवं शोक प्रकट करने के लिए कुछ समय लेना चाहेंगे, जिन्हें आपमें से कई इंडिया अमेरिका टुडे के संस्थापक एवं संपादक के तौर पर जानते हैं।’’

किर्बी ने कहा, “वह 2011 से पेंटागन के संवाददाता थे और मैंने इस मंच से उनसे बात की है, मैंने तब से उनके प्रश्नों का सामना किया है जब मैं विदेश मंत्रालय के मंच पर था और उनके बारे में सोचने पर जो एक शब्द मन में आता है वह यह है कि तेजिंदर एक सज्जन व्यक्ति थे।

उन्होंने कहा, “वह वास्तव में सज्जन व्यक्ति, अच्छे रिपोर्टर, बहुत ही अच्छे रिपोर्टर थे। कठिन सवाल पूछते थे और अच्छी सामग्रियां उपलब्ध कराते थे। वह बहुत बेहतरीन व्यक्ति थे। और हम सबको वह बहुत याद आएंगे।”

सिंह एशियाई अमेरिकी पत्रकार संगठन (एएजेए-डीसी) के उपाध्यक्ष (प्रिंट) थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल