लाइव न्यूज़ :

पैंगबर मोहम्मद का अपमानजनक कार्टून बनाने वाले वेस्टरगार्ड का निधन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:51 IST

Open in App

हेलसिंकी, 19 जुलाई (एपी) पैंगबर मोहम्मद का 2005 में अपमानजक कार्टून बनाने वाले डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कुर्त वेस्टरगार्ड का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पैंगबर मोहम्मद के इस कार्टून के बाद मुस्लिम दुनिया में डेनमार्क विरोधी प्रदर्शन हुए थे।

वेस्टरगार्ड के परिवार ने रविवार देर शाम उनकी मौत की सूचना डेनमार्क की मीडिया को दी और अखबार ‘बर्लिंगस्के’ को बताया कि वेस्टरगार्ड की मौत नींद में हुई है और वह लंबे समय से बीमार थे। डेनमार्क के मीडिया ने खबर दी है कि उनकी मौत 14 जुलाई को उनके जन्मदिन के एक दिन बाद हुई है।

वेस्टरगार्ड 1980 के दशक की शुरुआत से ही डेनमार्क के प्रमुख अखबार ‘जीलैंड्स-पोस्टेन’ के साथ कार्टूनिस्ट के तौर पर जुड़़ गए थे। वह 2005 में पैंगबर मोहम्मद का कथित रूप से अपमानजनक कार्टून बनाने के बाद दुनिया भर में जाने गए। इस कार्टून को ‘जीलैंड्स-पोस्टेन’ ने इस्लामी मजहब की अहम शख्सियत के 12 संपादकीय कार्टून प्रकाशित किए। मुसलमानों ने इन कार्टूनों को पैंगबर की बेअदबी और मूर्ति पूजा को बढ़ावा देना वाला बताया।

वेस्टरगार्ड के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे, 10 पोते-पोतियां और एक पर पोता या परपोती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?