लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला के संगीतकारों ने ऑर्केस्ट्रा का विश्व रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 09:17 IST

Open in App

काराकस, 21 नवंबर (एपी) वेनेजुएला के हजारों संगीतकारों ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा (वादक समूह) का खिताब जीता है। इन संगीतकारों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल हैं। यह रिकॉर्ड 8,573 संगीतकारों ने बनाया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर घोषणा की कि देश के युवा ऑर्केस्ट्रा के नेटवर्क से जुड़े संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुति से यह खिताब हासिल किया।

इस समूह में शामिल संगीतकारों की उम्र 12 से 77 वर्ष के बीच है और उन्होंने राजधानी काराकस में एक सैन्य अकादमी में देशभक्ति कॉन्सर्ट के दौरान रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की। इस दौरान 8,097 से अधिक संगीतकारों ने रूस के मशहूर संगीतकार चाईकोव्स्की की धुनों पर पांच मिनट तक एक सुर में वादक यंत्र बजाए।

ऑर्केस्ट्रा के इस नेटवर्क को अल सिस्तेमा और द सिस्टम के नाम से जाना जाता है और इसमें कॉन्सर्ट के लिए करीब 12,000 संगीतकार एकत्रित हुए। संगीतकारों पर नजर रखने के लिए 250 से अधिक पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया था।

पिछला रिकॉर्ड रूस के एक समूह के नाम था जिसने देश का राष्ट्रगान बजाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा