लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएलाई कारोबारी पर हैती के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप

By भाषा | Updated: July 15, 2021 11:04 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), 15 जुलाई (एपी) हैती पुलिस प्रमुख ने फ्लोरिडा की एक सुरक्षा कंपनी के मालिक वेनेजुएलाई कारोबारी पर आरोप लगाया है कि वह राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या की साजिश के तहत कई बार हैती आया। हैती के राष्ट्रपति मोइसे की पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी।

हैती की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख लियोन चार्ल्स ने कहा कि ‘सीटीयू सिक्योरिटी’ के एंटोनियो इंट्रिआगो ने हैती में एक करार किया, लेकिन उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी तथा किसी सबूत के बारे में नहीं बताया।

चार्ल्स ने कहा, ‘‘जांच काफी आगे पहुंच चुकी है।’’ इस संबंध में इंट्रिआगो से तत्काल बात नहीं हो सकी।

कोलंबिया के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि सीटीयू सिक्योरिटी ने हत्या में कथित रूप से शामिल कोलंबियाई संदिग्धों के लिए बोगोटा से सैंटो डोमिन्गो तक विमाान के 19 टिकट खरीदने के लिए अपनी कंपनी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया।

चार्ल्स ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान हैती नागरिकों से अपील की कि वे फरार संदिग्धों का पता लगाने में अधिकारियों की मदद करें। इन फरार संदिग्धों में एक पूर्व सीनेटर भी शामिल है, जिसे चार्ल्स ने अहम संदिग्ध बताया और वह सात जुलाई को हुए हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों को मुहैया कराने का आरोपी है।

संदिग्ध सीनेटर जॉन जोएल जोसफ हैती के जाने माने नेता हैं और मोइसे की टेट काले पार्टी के विरोधी हैं। यूट्यूब पर पिछले साल पोस्ट किए गए वीडियो में जोसफ ने मोइसे की तुलना कोरोना वायरस से की थी और कहा था कि उनके प्रशासन में देशवासी भूख और हिंसा के कारण मारे जा रहे है। चार्ल्स ने कहा, ‘‘हम इन हत्यारों की तलाश कर रहे हैं और वे जहां कहीं भी हों, हमें उन्हें पकड़ना होगा, गिरफ्तार करना होगा और उन्हें न्याय के कठघरे में लाना होगा।’’

पुलिस प्रमुख ने बताया कि ‘‘हैती की आजादी और पुनर्गठन’’ के लिए ‘नेशनल रेवोल्यूशनरी फ्रंट’ नामक विद्रोही समूह का नेतृत्व करने वाले गिल्बर्ट ड्रैगन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राधिकारियों ने बताया कि उसके घर से कई हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने हैती नागरिक रेनाल्डो कोर्विंगटन को गिरफ्तार किया, जिस पर संदिग्धों को रहने की जगह देने और उनकी मदद करने का आरोप है।

पुलिस ने एक अन्य भगौड़े की पहचान जोसफ फेलिक्स बाडियो के रूप में की है। बाडियो ने हैती के विधि मंत्रालय में पहले काम किया था और वह मार्च 2013 में सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई में शामिल हो गया था। एजेंसी ने एक बयान जारी करके कहा कि बाडियो को अनिर्दिष्ट नैतिक नियमों के ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।

पुलिस रोडोल्फे जार समेत अन्य भगौड़ों की तलाश कर रही है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, जार हैती में पैदा हुआ था, वह अंग्रेजी बोलता है और उसके पास ‘बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में कॉलेज की डिग्री है। जॉर उर्फ व्हिस्की के खिलाफ हैती के जरिए अमेरिका में कोकीन की तस्करी के मामले में दक्षिण फ्लोरिडा की एक संघीय अदालत में मुकदमा चला था और उसे चार साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान जार के वकील ने 2015 में अदालत से कहा था कि जार कई साल तक अमेरिका सरकार का मुखबिर रहा है।

हैती में प्राधिकारी कोलंबिया की सरकार की मदद से मोइसे की हत्या की जांच कर रहे है। कोलंबिया सरकार ने बताया कि हत्या में शामिल होने के संदेह में कम से कम 18 पूर्व कोलंबियाई सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे हैती में हिरासत में हैं। चार्ल्स ने बताया कि तीन हैती नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है और कम से कम तीन संदिग्ध मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की