लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला की सेना ने राष्ट्रपति मादुरो के प्रति वफादारी खत्म करने की घोषणा, विपक्ष ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: February 10, 2019 10:39 IST

कर्नल ने शनिवार को जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘सशस्त्र बलों में हमारे में से 90 फीसदी लोग वास्तव में नाखुश हैं। हमें उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।’’ 

Open in App

वेनेजुएला की सेना में डॉक्टर कर्नल रुबेन पाज जिमेनेज ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से अपनी वफादारी खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने विपक्ष के नेता जुआन गुएडो का समर्थन किया है।

कर्नल ने शनिवार को जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘सशस्त्र बलों में हमारे में से 90 फीसदी लोग वास्तव में नाखुश हैं। हमें उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।’’ 

उन्होंने अपने साथी सैनिकों से वेनेजुएला को मानवीय सहायता देने में मदद करने का अनुरोध किया। अमेरिका से सहायता सामग्री लेकर आ रहा जहाज अभी सीमा पर कोलंबिया के कुकुटा में है।

मादुरो ने जहाज को प्रवेश से रोकने का संकल्प जताया है। उन्होंने इसे अमेरिकी आक्रमण का अग्रदूत बताया। एक सप्ताह पहले ही वायु सेना जनरल फ्रांसिस्को यानेज ने भी मादुरो से अपनी वफादारी खत्म कर दी थी।  वेनेजुएला में सत्ता में रहने के लिए सेना का समर्थन महत्वपूर्ण होता है।

इससे पहले वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने स्व-घोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर मंगलवार को रोक लगा दी और उनके बैंक खातों से लेन-देन भी बंद कर दिया। देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका समर्थित विपक्षी प्रमुख को निष्प्रभावी करना चाहते हैं।

उच्च न्यायालय के अध्यक्ष माइकेल मोरेनो ने कहा, ‘‘नेशनल असेंबली के 35 वर्षीय प्रमुख जुआन गुएडो पर देश में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर प्रतिबंध है।’’ यह कदम तब आया जब विदेश विभाग ने खुलासा किया कि नेशनल असेंबली के प्रमुख और स्व-घोषित अंतरिम राष्ट्रपति गुएडो को वेनेजुएला स्थित अमेरिकी बैंक खातों का नियंत्रण सौंप दिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल