लाइव न्यूज़ :

लंदन रियल एस्टेट सौदे में वेटिकन के न्यायाधिकरण ने दस लोगों को आरोपित किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:49 IST

Open in App

रोम, तीन जुलाई (एपी) वेटिकन के अपराध न्यायाधिकरण ने लंदन रियल एस्टेट वेंचर में कैथलिक चर्च से जुड़ी संस्था ‘सेक्रेटेरियट ऑफ स्टेट’ के 35 करोड़ यूरो के निवेश के सिलसिले में जबरन वसूली, पद के दुरुपयोग तथा धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में शनिवार को एक कार्डिनल समेत 10 लोगों को आरोपित किया है।

न्यायाधिकरण के अध्यक्ष, न्यायाधीश गियुसेप पिग्नाटोन ने सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की। वेटिकन के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

मामले में वेटिकन के पांच पूर्व अधिकारियों को आरोपित किया गया है, जिनमें कार्डिनल ऐंजिलो बेसियू तथा सेक्रेटेरियट ऑफ स्टेट के दो अधिकारी हैं। इसके अलावा लंदन के निवेश का काम देखने वाले इटली के कारोबारियों को आरोपित किया गया है।

वेटिकन के अभियोजकों ने इन पर कैथलिक चर्च की केंद्रीय संचालक संस्था ‘होली सी’ से करोड़ों यूरो के गबन करने का आरोप लगाया है। हालांकि, संदिग्धों ने आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें