लाइव न्यूज़ :

वैटिकन ने दिवाली पर भेजा अंतरधार्मिक एकजुटता का संदेश

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:24 IST

Open in App

वैटिकन सिटी, 30 अक्टूबर दिवाली के पहले रोमन कैथोलिक चर्च के केंद्र वैटिकन ने हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के कारण निराशा और अनिश्चितता के बीच अंतरधार्मिक एकजुटता लोगों के जीवन में प्रकाश ला सकती है।

अंतरधार्मिक संवाद के लिए ‘पोंटिफिकल काउंसिल’ ने शुक्रवार को सभी हिंदुओं को दिवाली के मौके पर बधाई संदेश दिया। इस बधाई संदेश का विषय था ‘‘ईसाई और हिंदू: एक साथ निराशा के समय में लोगों के जीवन में प्रकाश ला सकते हैं।’’ इस साल दिवाली चार नवंबर को मनाई जाएगी।

इस बयान के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पोप को भारत आने का न्योता दिया।

‘पोंटिफिकल काउंसिल’ ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान महामारी से उत्पन्न चिंता और अनिश्चितता तथा इसके परिणामस्वरूप विश्वव्यापी संकटों के बीच इस पर्व का आयोजन आपके जीवन, घरों और समुदायों को एक बेहतर भविष्य की आशा के साथ रोशन करे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित करने वाली महामारी के कारण लोगों में निराशा की भावना उत्पन्न हो गई और ‘‘हम ईसाई और हिंदू दोनों ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में लोगों के जीवन में आशा की रोशनी ला सकते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘अंतरधार्मिक एकता के माध्यम से लोगों के जीवन में प्रकाश लाना भी समाज में धार्मिक परंपराओं की उपयोगिता और साधन संपन्नता की पुष्टि करता है।’’

‘पोंटिफिकल काउंसिल’ ने कहा कि एक दूसरे के बारे में अधिक जागरूकता, सहभागिता और काम करने वाली एकजुटता दुनिया को हर संकट से बेहतर तरीके से बाहर निकलने में मदद कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें