लाइव न्यूज़ :

वेटिकन की अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में लड़के को आरोप मुक्त किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:23 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, छह अक्टूबर (एपी) वेटिकन के एक न्यायाधिकरण ने प्रार्थना में सहयोग करने वाले एक लड़के को इन आरोपों से मुक्त कर दिया कि उसने वेटिकन युवा सेमिनरी में एक छोटे बच्चे का उत्पीड़न किया।

पोप की आपराधिक अदालत द्वारा इस मामले में बुधवार को फैसला सुनाया गया।

न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय समिति ने पादरी गैब्रियल मार्टिनेली को कुछ आरोपों से मुक्त कर दिया और फैसला दिया कि अन्य को दंडित नहीं किया जा सकता या ये अपराध बहुत समय पहले हुए थे। सेमीनरी के पूर्व रेक्टर रेव एनरिको रडिस को भी इसी तरह आरोप मुक्त कर दिया गया।

न्यायाधिकरण ने एक बयान में कहा कि उसने अनिवार्य रूप से इस बात की पुष्टि की थी कि मार्टिनेली और कथित पीड़ित के बीच यौन संबंध थे, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कथित पीड़ित, जो सिर्फ सात महीने छोटा था, को मजबूर किया गया था।

मामला सेंट पायस युवा सेमीनरी का है। इस सेमीनरी में 12 से 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चे रहते हैं, जो सेंट पीटर बैसिलिका में प्रार्थना में सहयोग करते हैं।

मार्टिनेली ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि आरोप निराधार है और अन्य सेमीनरियों द्वारा ‘‘ईर्ष्या’’ के चलते ऐसा आरोप लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा