लाइव न्यूज़ :

वनिता गुप्ता ने पूरा करियर नस्लीय न्याय को समर्पित किया : बाइडन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने ‘बहुत ही दक्ष और सम्मानित’ भारतीय मूल की वकील वनिता गुप्ता को न्याय विभाग के लिए नामित किया है जिन्होंने अपना पूरा करियर नस्लीय समानता और न्याय की लड़ाई में लगाया है।

उल्लेखनीय है कि सीनेट अगर 46 वर्षीय गुप्ता के नामांकन की पुष्टि कर देती है तो वह एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद पर कार्य करेंगी जिसे न्याय विभाग का तीसरा सबसे शक्तिशाली पद माना जाता है।

राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को जॉर्ज फ्लॉयड मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चॉविन के खिलाफ आए फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य और स्थानीय सरकार व कानून प्रवर्तन को सजग होने की जरूरत है और यह संघीय सरकार के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैंने न्याय विभाग में ऐसे नेतृत्व को नामित किया है जो पूरी तरह से कानून प्रवर्तन और समुदाय के भरोसे को बहाल करने को लेकर प्रतिबद्ध है और वह इसकी सेवा करने और रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बाइडन ने कहा कि उन्हें अटॉर्नी जनरल मेरिक ब्रायन गारलैंड के नेतृत्व एवं प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने न्याय विभाग में दो अहम पदों के लिए वनिता गुप्ता और क्रिस्टेन क्लॉर्क को नामित किया है जो बहुत ही दक्ष और सम्मानित वकील हैं और जिन्होंने अपना पूरा करियर नस्लीय समानता और न्याय की लड़ाई में व्यय किया है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘वनिता और क्रिस्टेन अनुभवी हैं और उन में वह कुशलता है जिसकी जरूरत हमारे प्रशासन को असंवैधानिक पुलिस प्रणाली को खत्म करने और फौजदारी न्याय प्रणाली में सुधार करने लाने के लिए है। वे इस नामांकन की पुष्टि के अधिकारी हैं।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सीनेट ने घंटों की बहस के बाद वनिता के नामांकन पर मतदान टाल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला