लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में वैन नदी में गिरी, मरने वाले 17 यात्रियों में से 16 एक ही परिवार के

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:18 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ जून पाकिस्तान के पर्वतीय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक वैन नदी में जा गिरी जिससे 17 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं।

‘डॉन’ अखबार की खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि वैन चिलास शहर से रावलपिंडी जा रही थी। लेकिन कोहिस्तान जिले के पानिबा इलाके में एक घुमावदार मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे यह वैन सिंधु नदी में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि यह निजी वैन एक परिवार ने किराये पर ली थी। इसमें चालक सहित 17 लोग थे। नदी में गिरने के बाद वैन डूब गई और हादसे में 17 लोग मारे गए।

खबर के अनुसार, दासू-कोहिस्तान नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि वैन में एक चालक के अलावा महिलाओं और बच्चों सहित एक ही परिवार के 16 सदस्य सवार थे। दुर्घटना में चालक की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बचाव दल ने लापता यात्रियों को खोजने का प्रयास किया लेकिन लगातार बारिश और नदी गहरी होने की वजह से वे नाकाम रहे।

स्थानीय स्वयंसेवियों के साथ पेशेवर गोताखोरों को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें