लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में प्रवासियों को ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 08:39 IST

Open in App

टेक्सास (अमेरिका), पांच अगस्त (एपी) अमेरिका में दक्षिण टेक्सास के एक राजमार्ग पर बुधवार को एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 10 प्रवासियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। वैन में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा टेक्सास के एनसीनो में मार्ग संख्या यूएस281 पर बुधवार शाम करीब चार बजे हुआ।

टेक्सास के जन सुरक्षा विभाग के सार्जेंट नैथन ब्रैंडली ने बताया कि वैन में केवल 15 यात्रियों के सवार होने की ही जगह थी लेकिन उसमें लगभग दोगुने यात्री बैठे थे। चालक तेज रफ्तार में वैन चला रहा था। उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह एक खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है।

ब्रैंडली ने बताया कि मृतकों की संख्या पहले 11 बताई गई थी लेकिन बाद में उसे संशोधित कर दिया गया। हादसे में घायल सभी 20 लोगों की हालत गंभीर है। वैन में सवार 30 लोगों की पहचान उनके रिश्तेदारों को सूचित किए जाने के बाद ही की जाएगी।

वैन किस क्षेत्र में पंजीकृत थी और उसका मालिक कौन है, इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा