लाइव न्यूज़ :

वजोसा उस्मानी-सदरीउ कोसोवा की नई राष्ट्रपति चुनी गईं

By भाषा | Updated: April 5, 2021 09:00 IST

Open in App

प्रिस्टीना, पांच अप्रैल (एपी) कोसोवा के सांसदों ने वजोसा उस्मानी-सदरीउ को रविवार को देश की नई राष्ट्रपति चुना। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।

वजोसा देश की सातवीं राष्ट्रपति हैं। वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

देश की 120 सदस्यीय संसद के दो दिवसीय विशेष सत्र में मतदान के तीसरे चरण में 71 वोट वजोसा के पक्ष में पड़े, जबकि 11 वोट अमान्य करार दिए गए ।

दो विपक्षी दलों और सर्ब अल्पसंख्यक पार्टी ने मतदान का बहिष्कार किया।

वजोसा ने पिछले साल नवम्बर में पूर्व राष्ट्रपति हाशिम थासी के इस्तीफे के बाद अस्थायी रूप से राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

हेग स्थित एक विशेष अदालत में युद्ध अपराधों के आरोपों का सामना करने के बाद थासी ने इस्तीफा दे दिया था।

वजोसा को वाम दल ‘सेल्फ डिटरमिनेशन मूवमेंट’ का समर्थन हासिल है, जिसने 14 फरवरी के शुरुआती चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। पार्टी के पास अब तीन शीर्ष पद-राष्ट्रपति, स्पीकर और प्रधानमंत्री का पद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा