लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में चर्चा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे टीका, कोविड-19 महामारी : जयशंकर

By भाषा | Updated: May 29, 2021 09:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी वार्ताओं में कोविड-19 महामारी और टीकों को अहम पहलु बताते हुए कहा कि अमेरिका के सहयोग से भारत में टीकों के उत्पादन में विस्तार का प्रयास किया जा रहा है।

जयशंकर (66) बाइडन प्रशासन के तहत अमेरिका की यात्रा करने वाले पहले भारतीय मंत्री हैं।

अधिकतर बैठकें खत्म करने के बाद यहां भारतीय पत्रकारों के समूह को उन्होंने बताया, ‘‘यात्रा का प्राथमिक उद्देश्य जाहिर तौर पर नये प्रशासन के साथ संबंध पर था। यह बेहद महत्वपूर्ण संबंध है। साथ ही यहां के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बातचीत भी करना था।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच टीका साझेदारी के कारण बातचीत में जाहिर तौर पर कोविड-19 का संदर्भ भी शामिल था। साथ ही टीकों पर ‘क्वाड’ आधारित चर्चा भी हुई। यह भी एक महत्वपूर्ण विषय रहा। दरअसल मैं तो यही कहूंगा कि बातचीत के दौरान यह (कोविड-19 और टीका) मेरी चर्चा में सबसे अधिक महत्वपूर्ण विषय था।’’

जयशंकर ने बीते दो दिनों में अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन, अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव्स कैथरीन ताई और राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक एवरिल हैन्स से मुलाकात की।

उन्होंने कई प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्षों, प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के वरिष्ठ सदस्यों से भी बात की।

जयशंकर ने बताया कि उन्होंने यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल और यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित बैठक में उद्योगपतियों से भी मुलाकात की। इस दौरान बातचीत का अहम विषय कोविड-19 से संबंधित था।

विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में भी कई बैठकों में हिस्सा लिया।

उन्होंने भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अमेरिका से मिली मदद, एकजुटता दिखाने और टीका निर्माण के मुद्दे पर काम करने को लेकर आभार जताया क्योंकि टीका आपूर्ति की श्रृंखला के संदर्भ में अमेरिका की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लंदन में विदेश मंत्री ब्लिंकन के साथ मैंने इन्ही तमाम मुद्दों पर बातचीत की थी। पिछले दो से तीन सप्ताह में हमने देखा है कि आपूर्ति श्रृंखला बेहद सुगमता से काम कर रही है। मुझे लगता है कि यह अमेरिका में भारतीय राजदूत के दखल के कारण हुआ है।’’

अमेरिका से टीका मिलने के बारे में जयशंकर ने कहा कि इस संबंध में कई नियामक, कानूनी और वाणिज्यिक पहलुओं पर बातचीत चल रही है।

मंत्री ने कहा कि भारत ने यह संकेत दिया है कि वह अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्वीकृत टीका लेने और उसके आयात का इच्छुक है।

यूएसएड की प्रशासक सामंथा पावर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने भारत में कोविड-19 की मौजूदा लहर के बीच हो रही गतिविधियों और मानवीय सहायता के लिए प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

यूएसएड की कार्यवाहक प्रवक्ता पूजा झुनझुनवाला ने शुक्रवार को बताया, ‘‘पावर और जयशंकर ने भारत में महामारी से निपटने के प्रयासों पर सहयोग के अहम क्षेत्रों के साथ लोगों के जीवन को बचाने के लिए निजी क्षेत्र से निवेश, महामारी को फैलने से रोकने और भविष्य के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर बातचीत की।’’

यह बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल