लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के टेनेसी में टीके की चोरी, एक काउंटी में बच्चों को टीका दिया गया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 11:26 IST

Open in App

नैशविले (अमेरिका), 27 फरवरी (एपी) अमेरिका में टेनेसी के स्वास्थ्य विभाग ने संघीय अधिकारियों को राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाली काउंटी में कोविड-19 के टीके की कथित चोरी की जांच कराने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने यह भी कहा है कि एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने दो बच्चों को गलत तरीके से टीका दिया जबकि वह टीका छोटे बच्चों के लिए स्वीकृत नहीं था।

यह जानकारी ऐेसे वक्त में आयी है जब राज्य ने इससे पूर्व घोषणा की थी कि पिछले महीने शेलबी काउंटी के स्थानीय अस्पताल में गलत तरीके से टीकाकरण और सही तरीके से रिकॉर्ड नहीं रखने के चलते कोविड-19 टीके की करीब 2,400 खुराक बर्बाद हो गयी।

स्वास्थ्य आयुक्त लीसा पीयर्सी ने चोरी के आरोपों पर विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों को स्वयं जांच करने के निर्देश के बाद शेलबी काउंटी स्वास्थ्य विभाग ने राज्य को सिर्फ टीके की खुराक चोरी होने के बारे में सूचित किया है।

जांच एजेंसी एफबीआई के प्रवक्ता जोएल सिसकोविक ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी घटना से अवगत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा