लाइव न्यूज़ :

इटली में कोविड-19 के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया जनवरी में आरंभ होगी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 09:22 IST

Open in App

मिलान, 20 नवंबर (एपी) इटली में जो भी लोग कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना चाहते हैं, उन्हें संभवत: अगले वर्ष सितंबर तक टीके की सभी खुराकें मिल जाएंगी। वायरस आपातकाल संबंधी इटली के विशेष आयुक्त डेमोनिको अर्करी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि टीके की पहली खुराक जनवरी तक मिल सकेगी।

अर्करी ने कहा कि यूरोपीय संघ से खरीद कार्यक्रम के तहत इटली को जनवरी के दूसरे हफ्ते के बाद ‘फाइजर’ टीके की 34 लाख खुराक मिलनी हैं, जो इटली की छह करोड़ जनता में से 16 लाख को आवश्यक दो खुराक देने के लिहाज से पर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोग और ऐसे लोग जिन्हें संक्रमण का जोखिम अधिक है, उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

रोम में एक संवाददाता सम्मेलन में अर्करी ने कहा, ‘‘टीकाकरण का यह सबसे बड़ा अभियान होगा, न केवल इटली में बल्कि यूरोप और दुनिया के कई हिस्सों में भी।’’

अर्करी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘फाइजर’ को यूरोपीय मेडिकल एजेंसी से मिलने वाली मान्यता की प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाएगी ताकि टीके की पहली खुराक जनवरी में लोगों को दी जा सके।

यूरोप में ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की सबसे अधिक संख्या इटली में है, जहां इस संक्रमण के कारण 47,800 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला