लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों से पहले युवाओं को टीके लगाना ठीक नहीं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:57 IST

Open in App

जिनेवा, 18 जनवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि अमीर देशों में युवा तथा स्वस्थ लोगों को गरीब देशों में बुजुर्ग लोगों से पहले कोविड-19 टीके लगाना ''ठीक नहीं'' है।

गेब्रेयेसस ने सोमवार को जिनेवा में स्थित डब्ल्यूएचओ के मुख्यालय में संगठन की एक सप्ताह तक चलने वाली कार्यकारी बोर्ड की बैठक की शुरुआत करते हुए इस बात पर रोष प्रकट किया कि एक गरीब देश को टीके की मात्र 25 खुराकें प्रदान की गईं जबकि लगभग 50 अमीर देशों में 3 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को खुराकें दी जा चुकी हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, ''सबसे गरीब देश को न 2 करोड़ 25 लाख, न 25 हजार बल्कि मात्र 25 खुराकें प्रदान की गईं। मैं बिल्कुल साफ-साफ शब्दों में यह बात कह रहा हूं।''

हालांकि उन्होंने उस देश का नाम नहीं बताया, जिसकी वह बात कर रहे थे। लेकिन डब्ल्यूएचओ के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह देश गुयाना है।

उन्होंने कहा, ''यह बात सही है कि सभी देशों की सरकारें स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्ग लोगों को पहले टीके लगाने को तरजीह दे रही हैं। लेकिन अमीर देशों में युवा तथा स्वस्थ लोगों को गरीब देशों में स्वास्थ्यकर्मियों तथा बुजुर्गों से पहले टीके लगाना ठीक नहीं है। हर किसी के लिये पर्याप्त टीके उपलब्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल