लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होगा: बाइडन

By भाषा | Updated: December 5, 2020 10:17 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और वह खुद सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने के इच्छुक हैं ताकि इसके प्रभावी होने और इससे जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके।

बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। मैं इसे अनिवार्य बनाने के लिए नहीं कहूंगा, लेकिन मैं अपनी शक्ति के अनुसार हर संभव चीज उसी तरह करूंगा जैसा मैं नहीं मानता कि मास्क लगाना देश भर में अनिवार्य होना चाहिए।’’

बाइडन कोविड-19 का टीका तैयार होने पर इसे सभी के लिए अनिवार्य होने के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

बाइडन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि टीका नि:शुल्क और सभी के लिए उपलब्ध हो और अगर इस टीका से किसी तरह की दिक्कत होती है तो उससे जुड़ा इलाज भी मुफ्त हो।

उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में लोगों को सही दिशा में कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे । उन्होंने कहा कि वह अपने उद्घाटन भाषण में लोगों से कहने जा रहे हैं कि वे 100 दिन तक मास्क पहनने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।

बाइडन ने कहा कि अगर लोग 100 दिन तक ऐसा करते हैं और टीके का वितरण शुरू होता है तो वह देखेंगे कि मृत्यु दर एकदम घट गई है तो उन्हें उम्मीद है कि लोग इसे ‘हां’ कहेंगे और इसे देश के लिए अपना कर्तव्य मानकर आगे आएंगे और दूसरे लोगों की रक्षा करेंगे।

शुक्रवार को अमेरिका में संक्रमण से 2,861 लोगों की मौत हुई। अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 275,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब