लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण, उचित दूरी के पालन से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि रोकने में मिलेगी मदद : अध्ययन

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:11 IST

Open in App

बीजिंग, 22 फरवरी व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम और उचित दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए तो लोगों की आवाजाही पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाए बिना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोका जा सकता है।

शोध पत्रिका ‘ह्यूमन बिहेव्यर’ में प्रकाशित अध्ययन से नीति निर्माताओं और लोक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को समय पर कोविड-19 की रोकथाम संबंधी कदम उठाने में मदद मिल सकती है।

अध्ययन में चीन में मोबाइल फोन के भूस्थानिक डाटा और कोरोना वायरस के मामलों के साथ, संक्रमण के प्रसार को लेकर टीकाकरण के संभावित असर और उचित दूरी के नियमों के पालन के मॉडल पर गौर किया गया।

साउथहैंप्टन, ब्रिटेन और चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के अध्ययनकर्ताओं ने देश में कम, मध्यम और ज्यादा आबादी वाले शहरों में रोकथाम संबंधी कई उपायों पर गौर किया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि भविष्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी रोकथाम उपाय, आबादी के घनत्व और क्षेत्र में टीकाकरण की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। उन्होंने संक्रमण के मामलों के संबंध में सभी पहलुओं पर गौर किया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि ‘हर्ड इम्युनिटी’ तक पहुंचने से पहले संक्रमण के मामलों में वृद्धि रोकने के लिए मध्यम और ज्यादा आबादी वाले शहरों में टीकाकरण और उचित दूरी का पालन करने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला