लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में धीमी शुरूआत के बाद टीकाकरण में आयी तेजी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार जनवरी (एपी) अमेरिका में कोविड—19 टीकाकरण की धीमी शुरूआत के बाद पिछले कुछ दिनों में इसमें तेजी आयी है और अब तक 40 लाख लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है । सरकार के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

संक्रामक बीमारी के शीर्ष अमेरिकी विशेषज्ञ डा एंटनी फाउसी ने एबीसी के ''दिस वीक'' कार्यक्रम में बताया कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन के अंदर दस करोड़ लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ट्विटर पर किये गये उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और इससे हुयी मौत को वास्तविकता से अधिक बढ़ा चढ़ा कर बताया गया है ।

फाउसी ने एनबीसी के ''मीट द प्रेस'' कार्यक्रम में कहा, ''आपको बस इतना करना है कि...आप इसकी तह तक जायें, अस्पतालों में जायें, गहन चिकित्सा कक्ष में जायें और देखिये वहां क्या हो रहा है। वहां वास्तविक संख्या है, वास्तविक लोग हैं और वास्तविक मौत है।''

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किये गये आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में मरने वालों की संख्या अब तक बढ़ कर 350,000 को पार कर गयी है, जो किसी भी देश में सर्वाधिक है, जबकि दो करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं ।

राज्यों में भी पिछले कुछ दिनों में बड़ी तादाद में मामले सामने आये हैं । कब्रिस्तान शवों से अटे पड़े हैं और कुछ राज्यों में तो कब्रिस्तानों में जगह तक नहीं मिल रही है ।

लॉस एंजिलिस के महापौर एरिक जरकेट्टी ने बताया कि शहर में घरों में संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है और महामारी की स्थिति बदतर होती जा रही है। कोविड—19 का टीका आने की खबर सुनकर लोगों ने बचाव करना छोड़ दिया है ।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में मरने वाले एवं संक्रमितों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक है और पर्याप्त संख्या में जांच नहीं होने के कारण कई मामलों की अनदेखी की गयी है।

फाउसी ने कहा कि पिछले 72 घंटे में टीके की करीब 15 लाख डोज दिये जाने अथवा प्रतिदिन पांच लाख टीकाकारण किये जाने के बाद उनमें आशा की कुछ किरण दिखी है ।

उन्होंने यह स्वीकार किया कि दिसंबर के अंत तक दो करोड़ टीकाकरण करने के अपने लक्ष्य से अमेरिका पीछे रह गया है।

फाउसी ने कहा, ''इसमें कुछ त्रुटियां हैं जो समझने योग्य है । जहां हम होना चाहते थे, वहां हम नहीं हैं और इसमें कोई शंका नहीं है।''

उन्होंने उम्मीद जतायी कि जनवरी के मध्य तक इसमें तेजी आयेगी और अमेरिका में एक दिन में दस लाख लोगों का टीकाकरण किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल के पहले 100 दिन में बाइडन के दस करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य वास्तविक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल