लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के कुछ देशों में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:15 IST

Open in App

एथेंस, 15 दिसंबर (एपी) यूनान और यूरोपीय संघ के चुनिंदा अन्य सदस्यों ने पांच से 11 साल उम्र के बच्चों को बुधवार को कोविड-19 रोधी टीका लगाना शुरू कर दिया जहां सरकारों ने छुट्टियों के मौसम के लिए अपनी तैयारियां शुरू करने के साथ ही कोरोना वायरस के नये ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए कमर कस ली है।

इटली, स्पेन और हंगरी भी उन देशों में शामिल हैं जो छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार कर रहे हैं जब राष्ट्रीय एजेंसियों ने फाइजर-बायोएनटेक द्वारा बनाए गए कम खुराक वाले टीके को पिछले महीने यूरोपीय संघ के नियामक की मंजूरी का औपचारिक रूप से समर्थन किया है।

एथेंस के एक बच्चों के अस्पताल ने बुधवार तड़के इस आयु वर्ग के बच्चों को पहला टीका दिया। इससे कुछ घंटे पहले अधिकारियों ने वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से, यूनान में सबसे अधिक 130 दैनिक मौतों की घोषणा की थी।

यूनान में माता-पिता द्वारा 12 साल से कम उम्र के 30,000 से अधिक बच्चों के लिए टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कराया। इन माता-पिता में शिक्षा मंत्री निकी केराम्यूस भी शामिल हैं।

‘यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल’ ने मंगलवार को कहा कि उसे आशंका है कि अगले कुछ महीनों में यूरोपीय संघ में ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले बहुत बढ़ जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला