लाइव न्यूज़ :

इजराइल में 27 दिसंबर से शुरू होगा संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान: नेतन्याहू

By भाषा | Updated: December 10, 2020 08:44 IST

Open in App

अबूधाबी, 10 दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि उनके देश में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाने का काम 27 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसी के साथ इजराइल, अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले दुनिया के शुरुआती देशों में शुमार हो जाएगा।

नेतन्याहू का यह बयान तब आया है जब संयुक्त अरब अमीरात ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 से रोकथाम के लिए चीन के टीके का शेखडोम महासंघ में परीक्षण किया गया और यह 86 प्रतिशत प्रभावी रहा। अमीरात के बयान में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसमें दवा के प्रभावी होने के संबध में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बताया गया।

इससे पहले बुधवार को नेतन्याहू ने फाइजर के टीके की पहली खेप आने पर प्रसन्नता व्यक्त की थी और इसे देश के लिए‘‘ जश्न का दिन ’’ बताया था।

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे इस टीके पर विश्वास है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में इसे उचित मंजूरी मिल जाएगी।’’

नेतन्याहू ने कहा कि वह टीका लगवाने वाले पहले शख्स बनना चाहते हैं, ताकि लोगों के सामने एक उदाहरण पेश किया जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जन टीकाकरण अभियान 27 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें एक दिन में 60,000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने 90 लाख की आबादी वाले इस देश में टीके की इतनी संख्या को ‘पर्याप्त’ बताया।

जिन लोगों को टीका लग जाएगा उन्हें विशेष कार्ड या फोन के लिए ऐप दिए जाएंगे,ताकि वे बेरोकटोक घूम सकें और अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने और दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर सकें। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम वायरस को समाप्त करने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला