लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टीकाकरण अभियान शुरू, मरने वालों की संख्या तीन लाख हुई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 11:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के बीच कोविड-19 के कारण देश में मारे गए लोगों की संख्या सोमवार को तीन लाख हो गई।

मृतकों की यह संख्या सेंट लुइस और पिट्सबर्ग की जनसंख्या के बराबर है। यह कैटरीना तूफान जितनी बड़ी त्रासदी को साढ़े पांच महीने हर रोज दोहराने के समान है।

यह मृतक संख्या वियतनाम युद्ध में मारे गए अमेरिकियों की संख्या का पांच गुणा है। यह संख्या 100 से अधिक दिनों तक हर रोज एक 9/11 हमला होने के बराबर है।

देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने कहा, ‘‘यह संख्या हैरान करने वाली है-- यह 1918 में स्पैनिश फ्लू के बाद 102 से अधिक साल में सबसे अधिक लोगों को प्रभावित करने वाली श्वास तंत्र संबंधी वैश्विक महामारी है।’’

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या उस दिन तीन लाख हुई है, जब अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। देश में लोगों को फाइजर का कोविड-19 टीका दिया जाएगा।

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ ने स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों की मदद से मौतों की यह संख्या बताई गई है, जबकि ऐसा माना जा रहा है कि वास्तविक मृतक संख्या इससे भी अधिक होगी।

विश्वभर में इस वायरस से 16 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा