लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:51 IST

Open in App

कोलंबो, 15 अक्टूबर (एपी) श्रीलंका ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए 18-19 साल की आयु के वयस्कों को भी टीके की खुराक देना शुरू कर दी है।

श्रीलंका ने बुजुर्ग लोगों को टीके की खुराक देने के साथ टीकाकरण की शुरुआत की थी और अब उसने अपनी दो करोड़ 20 लाख की आबादी में से 57 प्रतिशत लोगों को टीके की खुराक दे दी है। अब उसने छात्रों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार किया है।

राजधानी कोलंबो और उपनगरों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग में करीब 24,000 लोगों को फाइजर के टीके की खुराक देने की शुरुआत शुक्रवार को की गयी। अधिकारियों का कहना है कि कोलंबो में टीकाकरण अभियान 21 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा और वे अगले हफ्ते से देश के अन्य हिस्सों में टीके की खुराक देना शुरू करेंगे।

श्रीलंका ने कोरोना वायरस संक्रमण और मौत के मामलों में कमी आने के साथ एक अक्टूबर को छह हफ्तों से लगा लॉकडाउन हटाया लेकिन यहां स्कूल अब भी बंद है और लोगों के अनावश्यक रूप से घर से निकलने, सार्वजनिक रूप से एकत्रित होने और परिवहन पर भी पाबंदियां हैं।

श्रीलंका में कोविड-19 के 5,29,000 से अधिक मामले आए और 13,048 मरीजों ने जान गंवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला