लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर स्थापनाः समारोह का जशन मनाएंगे भारतीय-अमेरिकी, दीया जलाएंगे, झांकी ट्रक निकालेंगे

By भाषा | Updated: August 4, 2020 13:24 IST

अमेरिका भर के मंदिर विशेष पूजा एवं अर्चना करेंगे जबकि बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि वे राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए दीया जलाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह अयोध्या की पावन नगरी में पांच अगस्त को होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री राम मंदिर पर बड़े एलईडी प्रदर्शनी के साथ एक झांकी ट्रक मंगलवार रात को कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के चक्कर लगाएगा।ऐतिहासिक मंदिर निर्माण की शुरुआत के उपलक्ष्य में अयोध्या श्री राम मंदिर झांकी ट्रक अमेरिकी कैपिटल हिल के चक्कर लगाएगा।

वाशिंगटनः अमेरिका के मंदिरों ने अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है जिसके तहत एक झांकी ट्रक राम मंदिर की डिजिटल तस्वीरों को प्रदर्शित करते हुए मंगलवार को अमेरिकी कैपिटल हिल के चक्कर लगाएगा।

हिंदू समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी। मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह अयोध्या की पावन नगरी में पांच अगस्त को होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेरिका भर के मंदिर विशेष पूजा एवं अर्चना करेंगे जबकि बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि वे राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए दीया जलाएंगे।

वाशिंगटन डीसी के और आस-पास के भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि श्री राम मंदिर पर बड़े एलईडी प्रदर्शनी के साथ एक झांकी ट्रक मंगलवार रात को कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के चक्कर लगाएगा। यहां समुदाय के नेताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया, “विश्व भर के एक अरब हिंदुओं के लिए पवित्र स्थल पर ऐतिहासिक मंदिर निर्माण की शुरुआत के उपलक्ष्य में अयोध्या श्री राम मंदिर झांकी ट्रक अमेरिकी कैपिटल हिल के चक्कर लगाएगा।”

हिंदू मंदिर कार्यकारी सम्मेलन और हिंदू मंदिर पुजारी सम्मेलन ने इस समारोह का आनंद लेने के लिए पूरे अमेरिका में डिजिटल रूप से सामूहिक राष्ट्रीय प्रार्थना करने का भी आह्वान किया है। इसी तरह न्यूयॉर्क शहर में भी, हिंदू समुदाय के नेताओं ने ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने का फैसला किया है।

प्रतिष्ठित टाइम्स स्कॉयर में विशाल होर्डिंग पर पांच अगस्त को भगवान राम की छवियां और अयोध्या के राम मंदिर के थ्री डी चित्र नजर आएंगे। समुदाय के प्रमुख नेता एवं अमेरिका भारत जन मामला समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने कहा कि इस अवसर के लिए जिन प्रमुख होर्डिंग को लीज पर लिया गया है उनमें विशाल नैसडेक स्क्रीन और 15,000 वर्ग फीट का एलईडी डिसप्ले स्क्रीन शामिल है जिन्हें विश्व का सबड़े बड़ा लगातार चलने वाले बाहरी डिसप्ले माना जाता है। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदीअमेरिकावाशिंगटनउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?