लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की एचडीटी बायो भारत में कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करेगी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 11:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह मई अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी एचडीटी बायो कॉर्प ने भारत में अपने कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसके द्वारा विकसित टीके का परीक्षण भारत में जिनोवा बायो फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ मिलकर किया जाएगा और उम्मीद है कि यह टीका मौजूदा कोविड-19 के टीकों से सस्ता होगा।

एचडीटी बायो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव रीड ने कहा, ‘‘यह परीक्षण जिनोवा और हमारे लिए मील का अहम पत्थर होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अपने साझेदारों को सशक्त करना और वहनीय मूल्य पर नवोन्मेषी दवाओं का वितरण करना है।’’

एचडीटी बायो ने इस टीके को लिपिड इनऑर्गेनिक नैनोपार्टिकल (लायन) फार्मूले पर तैयार किया है जिसमें लक्षित कोशिकाओं की प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने वाले आरएनए दिये जाते हैं।

कंपनी ने बताया कि उनका टीका मौजूदा आरएनए आधारित टीके से दो तरीके से अलग है। पहला यह कि इसके आरएनए को इस तरह से तैयार किया है कि यह शरीर के भीतर ही बढ़ते हैं जिससे मौजूदा टीके के मुकाबले यह कम खुराक के बावजूद प्रभावी तरीके से प्रतिरक्षण क्षमता देता है और इससे सुरक्षा बढ़ने के साथ-साथ उत्पादन व्यय में कमी आती है।

कंपनी ने बताया कि दूसरा अंतर यह है कि आरएनए लायन प्रणाली के बाहर से जुड़ता है बजाय कि उसके अंदर समाने के, जिससे उसकी स्थिरता बढ़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब