औकात में आ गए, निकली हवा?, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा- आखिर क्यों रूसी तेल खरीदने की गुहार लगा रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2026 18:36 IST2026-03-14T18:35:56+5:302026-03-14T18:36:43+5:30

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने पांच मार्च को भारत को 30 दिन के लिए रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने की घोषणा की थी, जबकि इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाए थे।

usa war come to your senses lost your cool Iran's Foreign Minister Abbas Araghchi said Why is President Donald Trump requesting to buy Russian oil dubai uae china | औकात में आ गए, निकली हवा?, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा- आखिर क्यों रूसी तेल खरीदने की गुहार लगा रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

file photo

Highlightsव्हाइट हाउस अब भारत सहित पूरी दुनिया से रूसी कच्चा तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर यूरोप के रुख की आलोचना करते हुए मंत्री ने ईरान के खिलाफ युद्ध को ‘‘अवैध’’ करार दिया।अराघची ने रूसी कच्चे तेल की खरीद के प्रति ट्रंप प्रशासन के मौजूदा रुख को ‘‘दयनीय’’ तक करार दिया।

दुबई:ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रूस से तेल आयात बंद करने के लिए भारत पर ‘‘दबाव’’ डालने के बावजूद, अमेरिका अब नयी दिल्ली से मॉस्को से कच्चा तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के दो सप्ताह बाद अराघची का यह बयान आया है। अराघची ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका ने रूस से तेल आयात बंद करने के लिए भारत पर दबाव बनाने में कई महीने लगाए। ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्ध के बाद, व्हाइट हाउस अब भारत सहित पूरी दुनिया से रूसी कच्चा तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है।’’

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने पांच मार्च को भारत को 30 दिन के लिए रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने की घोषणा की थी, जबकि इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी तेल खरीद पर प्रतिबंध लगाए थे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर यूरोप के रुख की आलोचना करते हुए मंत्री ने ईरान के खिलाफ युद्ध को ‘‘अवैध’’ करार दिया।

यूरोप को लगता है कि ईरान पर ‘‘अवैध’’ युद्ध का समर्थन करने से उसे रूस के खिलाफ अमेरिका का समर्थन मिल जाएगा। अराघची ने रूसी कच्चे तेल की खरीद के प्रति ट्रंप प्रशासन के मौजूदा रुख को ‘‘दयनीय’’ तक करार दिया।

अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे

श्रीलंका ने एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा डुबोए गए ईरानी नौसेना पोत के 84 नाविकों के शवों को स्वदेश वापस भेज दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह बुधवार को श्रीलंका ने बताया था कि उसने अमेरिकी पनडुब्बी हमले में द्वीप के दक्षिणी तट पर गाले के पास ईरानी नौसैनिक पोत ‘आईरिस देना’ के डूबने के बाद 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्री का दावा : ईरान के नये सर्वोच्च नेता घायल

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के नये सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ‘‘घायल हैं और संभवतः उनका शरीर विकृत हो गया है’’। हेगसेथ का यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के उस बयान के एक दिन बाद शुक्रवार को आया, जिसमें उन्होंने (मुज्तबा खामेनेई ने) एक लिखित बयान जारी करके युद्ध जारी रखने का संकल्प लिया था।

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति बनी रहेगी: एलआईओसी

श्रीलंका में लंका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (एलआईओसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद देश में ईंधन की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। यह बयान श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ द्वारा अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए किए गए अनुरोध के बाद आया।

Web Title: usa war come to your senses lost your cool Iran's Foreign Minister Abbas Araghchi said Why is President Donald Trump requesting to buy Russian oil dubai uae china

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे