लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी, 34 लोगों की हुई मौत, करीब 1,346 उड़ानें रद्द, 3 लाख घरों की बिजली है गुल

By भाषा | Updated: December 26, 2022 09:33 IST

हालात पर बोलते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में आपात सेवा का अभियान भी ठप पड़ गया है। बुफालो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार को बंद रहेगा और बुफालो में प्रत्येक अग्निशमन ट्रक हिमपात में फंसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में बर्फीले तूफान से तबाही अभी भी जारी है। इस तूफान के कारण 34 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं करीब 1,346 उड़ानें रद्द हो गई है और 3 लाख घरों की बिजली प्रभावित हुई है।

वॉशिंगटन:अमेरिका में बर्फीले तूफान से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयई है। कई जगहों पर बर्फबारी में लोगों के फंसे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गई और लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा घरों, वाहनों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। 

तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से काफी विस्तृत क्षेत्र कनाडा के पास ग्रेट लेक्स से मैक्सिको की सीमा से लगे रियो ग्रांडे तक प्रभावित हुआ है। 

करीब 1,346 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हुई रद्द

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि मौसम संबंधी सलाह या चेतावनी के दायरे में अमेरिका की लगभग 60 प्रतिशत आबादी है और रॉकी माउंटेन के पूर्व से एपलाचियन तक तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के मुताबिक रविवार तड़के तक करीब 1,346 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

तूफान ने न्यूयॉर्क के बुफालो में सबसे ज्यादा तबाही मचायी है। लोगों तक पहुंचने के लिए आपात प्रतिक्रिया विभाग का अभियान भी बाधित हुआ है। बर्फ की मोटी परत बिछी होने के कारण शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया है। अमेरिका में अधिकारियों ने मौत की वजह तूफान की चपेट में आने, कार दुर्घटना, पेड़ गिरने और तूफान के अन्य असर को बताया है। 

हालात पर क्या बोले न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल

बुफालो क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में आपात सेवा का अभियान भी ठप पड़ गया है। बुफालो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार को बंद रहेगा और बुफालो में प्रत्येक अग्निशमन ट्रक हिमपात में फंसा हुआ है। रविवार सुबह सात बजे हवाई अड्डे पर 43 इंच बर्फ जमी हुई थी। 

यही नहीं एंबुलेंस को पहुंचने में भी देरी हो रही है। एरी काउंटी के अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को तीन घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है। इसके साथ समय पर आपात सेवा के कर्मी उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा पाए। 

3 लाख घरों में बिजली आपूर्ति है बाधित, 50 गाड़ियां टकराई 

तूफान प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। ‘पावरआउटेजडॉटयूएस’ के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक तीन लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। नॉर्थ कैरोलाइना में 6600 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। 

चीकटोवागा, न्यूयॉर्क में दो लोगों की मौत हो गई। ओहायो में तूफान से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। ओहायो में सड़क पर एक जगह करीब 50 गाड़ियां टकरा गईं। वहीं, एरी काउंटी, न्यूयॉर्क में विभिन्न दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। मिसूरी और कंसास में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :USAहवाई जहाजअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल