लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सुझाव- नशे का कारोबार करने वालों को हो मौत की सजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 2, 2018 13:03 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाएंगे।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुझाव दिया है कि अमेरिका को भी दूसरे देशों में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों को मौत की सजा देने जैसे उदाहरणों का पालन करना चाहिए। व्हाइट हाउस में गुरुवार को ओपिओइड एपीडेमीक (मादक पथार्थो से होने वाली महामारी) पर हुए सम्मेलन बोलते हुए ट्रंप ने उन कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी जो अमेरिका में ओपिओइड लत के प्रकोप को देखते हुए दर्द निवारक का निर्माण कर रही हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कुछ देशों में मादक पदार्थो की तस्करी और विक्रेताओं पर सख्त कानून लागू हैं जिसमें मौत की सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बहरहाल उन देशों में हमारे यहां से नशे की समस्या कम है। समाचार एजेंसी एफे ने ट्रंप के हवाले से कहा, "इसलिए हम सजा देने को लेकर और अधिक सख्त होने जा रहे हैं।"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां गुरुवार को कहा कि वे स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाएंगे। उनका कहना है कि ऐसा वह अमेरिकी उद्योग की सुरक्षा के लिए करेंगे, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिकी निर्माताओं को हानि होगी और वे व्यापारिक भागीदारों से कानूनी चुनौतियों का भी सामना कर सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप ने उद्योग कार्यकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि अमेरिका स्टील के आयात पर 25 फीसदी और एल्यूमीनियम पर 10 फीसदी का आयात शुल्क लगाएगा।

ट्रंप ने कहा, "हम अगले हफ्ते इस पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे आपको लंबे समय तक सुरक्षा मिलेगी।" आयात शुल्क लगाने की खबरों पर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में तुरंत गिरावट शुरू हो गई और कारोबारी सत्र के अंत में डाओ 500 से ज्यादा अंक फिसल गया, जो कि दो फीसदी से अधिक की गिरावट है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."