मिनेसोटाः 'डे-केयर' केंद्रों में 10 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी, बच्चे की दी जानी वाली धनराशि को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 10:38 IST2025-12-31T10:37:09+5:302025-12-31T10:38:00+5:30

usa Minnesota:

usa Minnesota $100 million fraud daycare centers US President Donald Trump stopped child funds | मिनेसोटाः 'डे-केयर' केंद्रों में 10 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी, बच्चे की दी जानी वाली धनराशि को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी?

file photo

Highlights‘‘मिनेसोटा और पूरे देश में व्यापक रूप से फैली हुई प्रतीत होती है।’’सहायता के लिए दी जाने वाली धनराशि रोकना चाहते हैं।धनराशि पर रोक लगा दी गयी है और धोखाधड़ी की जांच की जा रही है।

Minnesota: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने मिनेसोटा को दी जाने वाली बाल देखभाल से जुड़ी धनराशि को हाल के वर्षों में सामने आए धोखाधड़ी की कई योजनाओं के मद्देनजर रोकने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के उप मंत्री जिम ओ'नील ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह कदम ‘‘खुलेआम हो रही उस धोखाधड़ी’’ को रोकने के लिए उठाया गया है जो ‘‘मिनेसोटा और पूरे देश में व्यापक रूप से फैली हुई प्रतीत होती है।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि धोखाधड़ी एक गंभीर मुद्दा हैं जिस पर राज्य ने वर्षों से नकेल कसने का प्रयास किया है लेकिन यह कदम ‘‘ट्रंप की सुनियोजित चाल’’ के तहत उठाया गया है। वॉल्ज ने कहा कि ट्रंप इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर मिनेसोटा के लोगों की सहायता के लिए दी जाने वाली धनराशि रोकना चाहते हैं।

ओ'नील ने एक दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूंसर का भी उल्लेख किया, जिसने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया था कि मिनियापोलिस में सोमाली समुदाय द्वारा संचालित 'डे-केयर' केंद्रों में करीब 10 करोड़ डॉलर तक की धोखाधड़ी हुई है। ओ'नील ने कहा, ‘‘धनराशि पर रोक लगा दी गयी है और धोखाधड़ी की जांच की जा रही है।’’ 

Web Title: usa Minnesota $100 million fraud daycare centers US President Donald Trump stopped child funds

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे