लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रहा अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 1,635 लोगों की मौत, कुल 77,178 लोग गंवा चुके हैं जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2020 07:40 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था, ''देश पर जानलेवा कोरोना वायरस का हमला पर्ल हार्बर और 9/11 के हमलों से भी अधिक बुरा है। अमेरिका पर पहले कभी इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ।''

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से अमेरिका पिछले दो महीने से तकरीबन लॉकडाउन में है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 4,012,769 मरीज संक्रमित हैं और 276,215 लोगों की मौत हो चुकी है।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से 1,635 लोगों की मौत हुई, इसके बाद अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 77,178 हो गया है। अमेरिका में ताजा अपेडट के मुताबिक कोरोना से 1,321,785 लोग संक्रमिक है। कोरोना से अमेरिका में 223,603 इतने लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,019,567 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिसमें से 16,978 लोगों की हालत गंभीर है। 

वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस से 4,012,769 मरीज संक्रमित हैं और 276,215 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से दुनियाभर 1,385,124 मरीज ठीक हो गए हैं।  

कोरोना से अमेरिका में बेरोजगारी दर अप्रैल में 14.7 प्रतिशत पर पहुंची, महामंदी के बाद सबसे ऊंचा स्तर

अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह महामंदी के बाद अमेरिका में बेरोजगारी की दर का सबसे ऊंचा स्तर है। माह के दौरान अमेरिका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। यह एक माह में नौकरियों में कमी का नया रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि कोरोना वायरस ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितनी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। 

आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कारोबार बंद होने से लगभग सभी उद्योगों में लोग बेरोजगार हुए है। इससे 11 साल पहले आई मंदी से उबरते हुए अमेरिका ने रोजगार वृद्धि के मोर्चे पर जो भी लाभ अर्जित किया था, वह उसने एक माह में गंवा दिया है। अमेरिका में रोजगार बाजार में काफी तेजी से गिरावट आई है। फरवरी में यहां बेरोजगारी दर पांच दशक के निचले स्तर 3.5 प्रतिशत थी। नियोक्ताओं ने रिकॉर्ड 113 माह तक रोजगार जोड़े थे। 

मार्च में अमेरिका में बेरोजगारी की दर 4.4 प्रतिशत थी। सरकार की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल में नौकरी गंवाने वाले ऐसे लोग जिन्होंने नई नौकरी की तलाश नहीं की है उन्हें बेरोजगारी के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल