लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पिछले 24 घंटो में 68, 428 कोरोना के केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 35 लाख पार

By प्रिया कुमारी | Updated: July 17, 2020 10:31 IST

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। अमेरिका में एक दिन में 68,428 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटों में 68, 428 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। अमेरिका में कोरोना के कुल आंकड़े 35 लाख 60 हजार 364 तक पहुंच चुके हैं।

पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस दिन पर दिन और तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना के आंकड़ें के 10 लाख पार कर चुके हैं, तो वहीं कोरोना से 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना के मामलों तेजी देखी गई। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 68, 428 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं और 974 की मौत हो चुकी है। इन संख्या को मिलाकर अमेरिका में कोरोना के कुल आंकड़े 35 लाख 60 हजार 364 तक पहुंच चुके हैं, और 1,38,201 की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

इन दिनों दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें हर दिन ब्राजील में हो रही हैं। अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। ब्राजील के बाद भारत और साउथ अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब, साउथ अफ्रीका और जर्मनी में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। 

पूरी दुनिया में कोरोना से मौत 

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या गुरुवार सुबह तक 36 लाख 15 हजार थे। पूरी दुनिया में अब तक कोरोना से 5 लाख 76 हजार 980 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक अमेरिका में संक्रमित मरीजों की तादाद 34 लाख से ज्यादा हो गई है। साथ ही करीब 1 लाख 40 हजार लोगों की मौत भी हो चुकी है।अमेरिका में पिछले दो महीनों की तुलना में अब दोगुना कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट