लाइव न्यूज़ :

ग्वांतानामो के कैदियों को टीके लगाने की योजना से फिलहाल पीछे हटा अमेरिका

By भाषा | Updated: January 31, 2021 13:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 जनवरी (एपी) क्यूबा के ग्वांतानामो बे में एक अमेरिकी हिरासत केंद्र के कैदियों को कोविड-19 टीके लगाए जाने की योजना से अमेरिका फिलहाल पीछे हट गया है।

पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शनिवार को ट्वीट किया कि रक्षा मंत्रालय ग्वांतानामो में बंद कैदियों को टीके लगाए जाने की योजना पर फिलहाल ‘रोक’ लगा रहा है और इस बीच वहां तैनात सैन्यकर्मियों की सलामती के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी।

किर्बी ने कहा कि अब तक किसी भी कैदी को टीका नहीं लगाया गया है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने आगामी दिनों में कैदियों को टीके लगाए जाने की योजना को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद से इस योजना की आलोचना हो रही थी।

किर्बी ने कहा, ‘‘ हम यहां तैनात सुरक्षाबलों की सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रहे हैं और कैदियों को टीका लगाने की योजना पर रोक लगा रहे हैं। हम सैनिकों को सुरक्षित रखने के अपने दायित्व के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।’’

अमेरिकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसकी योजना कैदियों को टीके लगाने की है क्योंकि हिरासत केंद्र के सभी कर्मियों को टीके लग चुके हैं।

अमेरिका ने जनवरी 2002 में अल-कायदा और तालिबान से जुड़े आतंकवादियों को रखने के लिए इस हिरासत केंद्र को खेला था। कैदियों में से पांच ऐसे आतंकवादी हैं, जो 11 सितंबर, 2001 के हमलों में कथित संलिप्तता को लेकर सैन्य आयोग के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल