लाइव न्यूज़ :

अमेरिका आठ नवंबर से टीकाकरण करा चुके विदेशी नागरिकों के लिए सभी यात्रा प्रतिबंध हटा देगा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:57 IST

Open in App

वाशिंगटन/ नयी दिल्ली, पांच नवंबर अमेरिका आठ नवंबर से भारत सहित पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सभी प्रतिबंधों को हटा लेगा लेकिन उन्हें देश के लिए उड़ान में सवार होने से पहले कोरोना वायरस की एक नकारात्मक रिपोर्ट दिखानी होगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

यात्रा दिशानिर्देशों में जांच के प्रोटोकॉल शामिल हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए, बिना टीकाकरण वाले यात्रियों - चाहे अमेरिकी नागरिक हों, वैध स्थायी निवासी (एपीआरएस), या कम संख्या में स्वीकृत गैर-टीकाकृत विदेशी नागरिकों को अब प्रस्थान के एक दिन के भीतर जांच कराने की आवश्यकता होगी।

बयान में कहा गया है कि पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले अमेरिका की यात्रा के तीन दिनों के भीतर पूर्व-प्रस्थान नकारात्मक जांच रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता होगी। इसमें कहा गया है कि वयस्कों के साथ यात्रा कर रहे बिना टीकाकरण वाले नाबालिगों को उसी समय जांच कराने की आवश्यकता होगी।

बयान के अनुसार, यात्रियों को अपनी टीकाकरण की स्थिति दिखाने की आवश्यकता होगी, और एयरलाइनों को यह पुष्टि करने के लिए नाम और जन्म तिथि का मिलान करना होगा कि यात्री वही व्यक्ति है जिसने टीकाकरण का प्रमाण दिया है।

इसमें कहा गया है कि एयरलाइंस को उन यात्रियों को विमान में सवार होने से इनकार करना चाहिए जो इन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं या जिनकी कोविड​​-19 के लिए जांच रिपोर्ट सकारात्मक है।

अमेरिकी यात्रा उद्योग से जुड़े लोग राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रतिबंध हटाने के लिए कह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला