लाइव न्यूज़ :

हैती में अपने दूतावास की रक्षा करेगा अमेरिका, सैनिक नहीं भेजेगा: बाइडन

By भाषा | Updated: July 16, 2021 08:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हैती के राष्ट्रपति की पिछले सप्ताह हत्या के बाद देश में अमेरिकी दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, हालांकि उन्होंने देश को स्थिर करने के लिए वहां अमेरिकी सैनिकों को भेजने की संभावना से इनकार किया।

हैती की अंतरिम सरकार ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से उसकी प्रमुख बुनियादी संरचनाओं की रक्षा के लिए सैनिकों को तैनात करने का अनुरोध किया था।

बाइडन ने ऐसे समय में इस आग्रह को स्वीकार नहीं करने का संकेत दिया था जिस समय वह अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी कर रहे हैं।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम केवल अमेरिकी नौसैनिकों को हमारे दूतावास में भेज रहे हैं। अमेरिकी बलों को हैती भेजने का विचार एजेंडे में नहीं है।’’

हैती के चुनाव मंत्री मैथियास पियरे ने सैन्य सहायता के अपनी सरकार के अनुरोध का बचाव करते हुए शनिवार को एक साक्षात्कार में कहा था कि स्थानीय पुलिस बल कमजोर हैं और उसके पास संसाधनों की कमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा