लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ नजदीकी संबंधों के चलते अमेरिका, पश्चिमी देशों का पाकिस्तान पर ‘दबाव’ : इमरान खान

By भाषा | Updated: June 30, 2021 00:29 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 जून पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों के कारण वह अमेरिका एवं पश्चिमी देशों से ‘‘दबाव’’ महसूस कर रहा है और उन्होंने कभी भी दबाव में नहीं आने का संकल्प जताया।

खान ने चीन के सरकारी प्रसारक चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच 70 वर्षों से ‘‘बहुत विशेष संबंध’’ हैं। इस साक्षात्कार के कुछ हिस्से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए।

अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का मानना है कि चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका एवं पश्चिमी देशों द्वारा हमारे जैसे देशों पर पक्ष लेने के लिए दबाव बनाना उचित नहीं है।’’

खान ने कहा, ‘‘हम कोई पक्ष क्यों लें? हमारे सबके साथ अच्छे संबंध होने चाहिए। ऐसा नहीं होने वाला है कि पाकिस्तान पर चीन के साथ संबंधों में बदलाव लाने या कमतर करने का दबाव काम करेगा।’’

चीन के साथ संबंधों पर जोर देते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह के दबाव में नहीं झुकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?