लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के भारत और चीन के प्रयासों का किया स्वागत

By भाषा | Updated: February 12, 2021 10:43 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 फरवरी अमेरिका ने पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने के भारत और चीन के जारी प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों पक्ष एक शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में वह हालात पर निकटता से नजर रखना जारी रखेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद में घोषणा की थी कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों से सेनाओं को पीछे हटाने का समझौता हो गया है, जिसके तहत दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती ‘‘चरणबद्ध, समन्वय और सत्यापन’’ के तरीके से हटाएंगे।

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘हम बलों की सीमा से शुरुआती वापसी की खबरों पर निकटता से नजर रख रहे हैं। हम तनाव कम करने के जारी प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’

प्रवक्ता ने भारत और चीन के पूर्वी लद्दाख से अपने बलों को पीछे हटाने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘दोनों पक्ष शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं, ऐसे में हम हालात पर निकटता से नजर रखेंगे।’’

अमेरिकी सांसद और प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के अहम रिपब्लिकन सदस्य माइकल मैकॉल ने बलों को पीछे हटाए जाने का स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत को मजबूती से खड़ा रहते देखना प्रशंसनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सीसीपी (चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी) की पूर्वी एवं दक्षिण चीन सागरों से लेकर मेकोंग के पानी और हिमालयी क्षेत्रों तक लगातार क्षेत्रीय आक्रामकता का 21वीं सदी में कोई स्थान नहीं है।’’

ज्ञात हो कि पिछले नौ महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सितम्बर, 2020 से लगातार सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल