लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने 9/11 की बरसी से चरमपंथियों के प्रेरित होने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 10:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अगस्त (एपी) अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने शुक्रवार को आतंकवाद को लेकर जारी अलर्ट में चेतावनी दी है कि 11 सितंबर के आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी और आगामी त्योहारों के मद्देनजर चरमपंथी हमले की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

डीएचएस ने ‘नेशनल टेररिज्म एडवाइजरी सिस्टम बुलेटिन’ में किसी विशिष्ट धमकी का उल्लेख नहीं किया। उसने कहा कि अमेरिका में ‘‘खतरों का माहौल बढ़ा’’ है और वर्तमान में नस्ली एवं जातीय घृणा और महामारी के दौरान लागू पाबंदियों की वजह से पैदा नाराजगी से भड़के कारक हिंसक चरमपंथ से प्रेरित हुए हैं।

डीएचएस ने लोगों, राज्यों और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क करने के लिए यह अलर्ट जारी किया है। उसने कानून लागू करने वाली अन्य एजेंसियों से जुटाई गई खुफिया जानकारी का उल्लेख किया।

यह मई में जारी इसी तरह की एक बुलेटिन का विस्तार है और इसकी अवधि खत्म होने के दिन नया अलर्ट जारी किया गया। डीएचएस ने कहा कि घरेलू चरमपंथी अमेरिका में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए राष्ट्रीय खतरे के मामले प्राथमिकता बने हुए हैं और यह कम से कम इस साल तक बने रहेंगे।

एजेंसी ने उल्लेख किया कि अलकायदा ने हाल में अरब प्रायद्वीप में चार साल में ‘इंस्पायर’ पत्रिका का पहला अंग्रेजी भाषा का संस्करण जारी किया जो स्पष्ट तोर पर 11 सितंबर 2011 के आतंकवादी हमले आगामी बरसी के उपलक्ष्य में किया गया है।

इसने कहा कि 9/11 की बरसी और आगामी त्योहर ‘‘हिंसा को भड़काने वाले कारकों’’ के लिए उत्प्रेरक का काम कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब