लाइव न्यूज़ :

रूस के साथ परमाणु समझौते में पांच साल विस्तार देना चाहता है अमेरिका : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: January 22, 2021 11:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 जनवरी अमेरिका रूस के साथ परमाणु हथियार एवं रोकथाम से संबंधित ‘न्यू स्टार्ट’ समझौते को पांच वर्ष के लिए बढ़ाना चाहता है। राष्ट्रपति जो बाइडन का लंबे समय से यह मानना है कि यह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में होगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका ‘न्यू स्टार्ट’ समझौते में पांच साल का विस्तार चाहता है। राष्ट्रपति लंबे समय से यह मानते आए हैं कि ‘न्यू स्टार्ट’ समझौता अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में इस विस्तार का और अधिक महत्व हो जाता है जब रूस के साथ अमेरिका के प्रतिकूल संबंध हैं। ‘न्यू स्टार्ट’ समझौता अमेरिका और रूस के बीच अब कायम एकमात्र समझौता है। यह समझौता रूस के परमाणु बलों पर लगाम लगाने वाला और दोनों देशों के बीच रणनीतिक स्थिरता में महत्वपूर्ण रहा है।

साकी ने कहा, ‘‘हमलोग अमेरिका के हित में रूस के साथ काम करेंगे और उसके दुस्साहसी एवं प्रतिकूल कार्रवाइयों पर उसे जिम्मेदार ठहराने के लिए भी काम करेंगे।’’

प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन खुफिया विभाग को ‘सोलर विंड्स’ साइबर घुसपैठ, 2020 के चुनाव में रूसी दखल और अपने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के खिलाफ रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल आदि मामलों की जांच का जिम्मा सौंप रहे हैं।

पेंटागन के नए प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस के साथ इस संधि से अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के हित बेहतर हुए हैं और ‘न्यू स्टार्ट’ समझौता तथा इसमें विस्तार अमेरिकी लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है।

सीनेटर डायने फीनस्टीन ने इस फैसले का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ‘न्यू स्टार्ट’ समझौते में पांच साल का विस्तार चाहते हैं। यह रूस के साथ परमाणु हथियार एवं नियंत्रण से संबंधित हमारा मौजूदा एकमात्र द्विपक्षीय समझौता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल