लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने क्यूबा पर प्रतिबंध की निंदा वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:09 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 24 जून (एपी) अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में बुधवार को पेश क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंध की निंदा वाले प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। अमेरिका ने क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंध हटाने को लेकर पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के विरोध को बरकरार रखते हुए और 2016 में बराक ओबामा प्रशासन के प्रतिबंध हटाने के सुझाव को मानने से इनकार करते हुए 29वें साल भी क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध जारी रखा है, जिसकी इस प्रस्ताव में घोर निंदा की गयी है।

193 सदस्यीय महासभा में 184 देशों ने निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया है। अमेरका और इजराइल ने इसका विरोध किया है तथा ब्राजील, कोलंबो और यूक्रेन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। चार देशों मध्य अफ्रीकी गणराज्य, म्यामां, मोलदोवा और सोमालिया ने वोट नहीं किया।

वोट से पहले अमेरिकी मिशन के राजनीतिक समन्वयक रोडनी हंटर ने महासभा को बताया कि जो बाइडन प्रशासन ने प्रस्ताव के ‘‘खिलाफ’’ मतदान किया है क्योंकि अमेरिका का मानना है कि क्यूबा में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की बहाली में आर्थिक प्रतिबंध अहम हैं जो ‘‘क्यूबा में हमारे नीतिगत प्रयासों का मूल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी पाबंदियां आज के समय में भी जारी रहेंगी।’’

क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने बाइडन प्रशासन पर पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन की नीतियों के अनुसरण का आरोप लगाया जिनके कार्यकाल में क्यूबा पर आर्थिक, वाणिज्यिक एवं वित्तीय प्रतिबंधों को सख्त करने के साथ पर्यटन क्षेत्र को झटका देने के इरादे से अमेरिकी नागरिकों के क्यूबा की यात्रा पर पाबंदी लगायी गयी थी जिसके कारण देश को करीब पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला