लाइव न्यूज़ :

कोरोना: चीन के लैब से वायरस के निकलने की खबरों पर अमेरिका चौकन्ना, ट्रंप ने कहा- कई अजीब चीजें हो रही हैं, हम सच का पता लगा लेंगे

By भाषा | Updated: April 18, 2020 10:21 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे चीन के एक लैब से कोरोना वायरस के निकलने की खबरों पर गौर कर रहे हैं और कई दूसरे लोग भी इस पर गौर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के लैब से वायरस निकलने की खबरों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाबट्रंप ने कहा- कई अजीब चीजें हो रही हैं लेकिन बहुत जांच होनी बाकी है

अमेरिका उन खबरों पर गौर कर रहा है जिनमें दावा किया जा रहा है कि दुनिया भर में 1,50,000 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाला नोवल कोरोना वायरसचीन के वुहान शहर की विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से “निकला” है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात कही है।

फॉक्स न्यूज ने अपनी विशेष खबर में कहा कि अमेरिका उन दावों की व्यापक जांच कर रहा है कि क्या घातक वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हुआ है। साथ ही बताया कि खुफिया कर्मी प्रयोगशाला और रोगाणु के शुरुआती प्रकोप के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

कोरोना वायरसचीन की वुहान स्थित प्रयोगशाला से निकला है, इस सवाल पर ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “हम इस पर गौर कर रहे हैं, कई लोग इस पर गौर कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इसमें कुछ सच्चाई है।”

समाचार चैनल ने सूत्र के हवाले से कहा कि खुफिया विश्लेषक उन घटनाक्रमों को जुटा रहे है जिसकी सरकार को जानकारी है और ‘‘असल में जो हुआ उसकी सही-सही तस्वीर बना रहे हैं।”

ट्रंप ने कहा, ‘‘कई अजीब चीजें हो रही हैं लेकिन बहुत जांच होनी बाकी है और हम सच का पता लगा लेंगे।” उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह कहीं से भी आया हो, चीन से जिस भी रूप में आया हो, इसके कारण अब 184 देश भुगत रहे हैं।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका वुहान में चतुर्थ स्तर की एक प्रयोगशाला को दिया जाने वाला अनुदान समाप्त करेगा। राष्ट्रपति ने कहा, “ओबमा प्रशासन ने उन्हें 37 लाख डॉलर का अनुदान दिया था। हम इस राशि को जल्द ही समाप्त करेंगे।” कई सांसदों के एक समूह ने सदन और सीनेट नेतृत्व को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के लिए भविष्य में कोरोना वायरस के संबंध में कोई राहत राशि न दी जाए।

टॅग्स :अमेरिकाचीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा