लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव

By भाषा | Updated: December 25, 2021 09:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 दिसंबर (एपी) अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल हैरिस इस सप्ताह की शुरुआत में अपने एक सहयोगी के संपर्क में आई थीं, जो बाद में संक्रमित पाए गए। उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

हैरिस फिलहाल लॉस एंजिलिस में छुट्टियां बिता रही हैं । उन्हें बताया गया था कि जो सहयोगी मंगलवार को उनके साथ काफी देर तक था, वह संक्रमित पाया गया है, इसके बाद हैरिस ने बुधवार को अपनी जांच कराई थी।

उनके कार्यालय ने कहा कि हैरिस की शुक्रवार को दोबारा जांच की जाएगी। हालांकि उनकी दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

हैरिस का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने बूस्टर खुराक भी ली है और व्हाइट हाउस कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनकी नियमित जांच होती है।

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि हैरिस के सहयोगी का भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने भी बूस्टर खुराक ली है। इस सप्ताह की शुरुआत में की गई जांच में उनमें संक्रमण नहीं पाया गया था।

हैरिस और उनके पति डग एम्हॉफ ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस दमकल विभाग स्टेशन 94 के कर्मियों को मिठाइयां बांटी थीं और उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।

हैरिस ने कहा,‘‘ आप बेहद खास हैं और हम वाकई आपकी सराहना करते है और आपका आभार व्यक्त करते हैं।’’

उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि हैरिस के पति की भी शुक्रवार को जांच की गई और उनमें भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब