लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कनाडा के प्रधानमंत्री से की बात

By भाषा | Updated: February 2, 2021 09:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो फरवरी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की और आर्थिक एवं रणनीतिक साझेदार के रूप में कनाडा को अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया। हैरिस ने उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार किसी दूसरे देश के नेता से फोन पर बात की।

व्हाइट हाउस ने बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति ने कनाडा को अमेरिका का एक महत्वपूर्ण आर्थिक एवं रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने, जलवायु परिवर्तन के समाधान तथा दोनों देशों में रोजगार सृजन के लिए आर्थिक भागीदारी में विस्तार समेत कई मुद्दों पर कनाडा के साथ काम करने की इच्छा जतायी।’’

हैरिस ने चीन द्वारा अनुचित तौर पर हिरासत में लिए गए कनाडा के दो नागरिकों के मुद्दे पर भी कनाडा से एकजुटता प्रकट की और स्पष्ट किया कि अमेरिका उनकी रिहाई के लिए हर मुमकिन प्रयास करेगा।

बातचीत के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री करीबी संपर्क में रहने और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए सभी तरह के कदम उठाने पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी