लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने म्यांमा से अपने दो पत्रकारों को रिहा करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:54 IST

Open in App

बैंकॉक, दो जून (एपी) अमेरिकी विदेश विभाग की अधिकारी ने बुधवार को तत्काल उन दो अमेरिकी पत्रकारों को रिहा करने की मांग की जिन्हें म्यांमा की जुंटा (सैन्य) सरकार ने गिरफ्तार किया है।

उप विदेशमंत्री वेंडी शरमन ने कहा कि डेनियल फेनस्टर और नाथन माउंग की गिरफ्तारी चिंता का विषय है और हम अपील करते हैं कि उन्हें आजाद किया जाए और उन्हें घर लौटकर अपने परिवारों से मिलने दिया जाए।

बैंकॉक में रुकने के दौरान शरमन ने कहा, ‘‘ किसी भी समृद्ध, लचीले और मुक्त समाज के निर्माण के लिए मीडिया की स्वतंत्रता आवश्यक होती है। डेनियल और नाथन की हिरासत और बर्मा की सेना द्वारा अन्य पत्रकारों की गिरफ्तारी और उनके प्रति हिंसा बर्मा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अस्वीकार्य हमला है।’’

शरमन ने म्यांमा का उल्लेख उसके पुराने नाम से किया।

गौरतलब है कि 37 वर्षीय फेनस्टर समाचार और बिजनेस पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध संपादक हैं और उन्हें मलेशिया के कुआललांपुर जाने के दौरान यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 जून को गिरफ्तार किया गया।

माउंग न्यूज वेबसाइट ‘कामयुत मीडिया’ के सह संस्थापक हैं और उन्हें नौ मार्च को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात