लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने संकल्प दोहराया

By भाषा | Updated: September 29, 2018 12:58 IST

ट्रंप प्रशासन ने संरा सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दोहराया

Open in App

न्यूयॉर्क, 29 सितंबरः अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के वास्ते भारत की दावेदारी के लिए अपना समर्थन दोहराया। ट्रंप प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों ‘‘वैश्विक साझेदार’’ कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्धता साझा करते हैं। 

ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशिया रीजन की प्रधान उप सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिका के राजनीतिक मामलों के अवर विदेश मंत्री डेविड हेल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के दौरान भारत के विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात की ताकि अमेरिका और भारत के बीच नई दिल्ली में हुई टू प्लस टू वार्ता पर प्रगति की जाए।

वेल्स ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हम सचमुच वैश्विक साझेदार हैं और (हेल तथा गोखले के बीच) बैठक कोरिया प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण से लेकर शांतिपूर्ण एवं समृद्ध अफगानिस्तान तक अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर एक साथ मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता पर बल देती है।’’ 

अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की भूमिका के लिए अपने समर्थन को दोहराता है। उन्होंने कहा, ‘‘वार्ता में इस पर चर्चा की गई कि हम अफगानिस्तान में कैसे एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं, हम स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रचार के लिए क्या कर रहे हैं और साथ ही कैसे दोनों देश लोकतांत्रिक घटनाक्रमों का समर्थन करते हैं जैसा कि हमने मालदीव में होते देखा।’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को फोन कर मुबारकबाद दी। अमेरिका ने भी मालदीव के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने देश का भविष्य तय करने के लिए शांतिपूर्वक अपनी आवाज उठाई। पिछले साल जून में मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान ट्रंप ने यूएनएससी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला