लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन ने चीन के उप प्रधानमंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:31 IST

Open in App

(ललित के. झा)

(जैनेट येलेन के पद में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, तीन जून अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हे के साथ बुधवार को ऑनलाइन बैठक की और आर्थिक सुधार तथा चिंता के विषयों से ‘स्पष्ट तरीके से निपटने’ की योजनाओं पर चर्चा की।

विभाग की ओर से जारी इस बैठक के ब्यौरे के मुताबिक येलेन ने कहा कि वह उप प्रधानमंत्री लियू के साथ भविष्य में भी चर्चा जारी रखना चाहती हैं।

इसमें बताया गया कि येलेन ने मजबूत आर्थिक सुधार को जारी रखने संबंधी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रशासन की योजनाओं के बारे में चर्चा की और अमेरिकी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही येलेन ने कहा कि चिंता के विषयों से स्पष्ट तरीके से निपटना भी आवश्यक है।

हालांकि इस बीच, 200 से अधिक रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंन्सी पेलोसी को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी को दुनियाभर में फैलाने में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को उसकी भूमिका के लिए जिम्मेदार ठहराने का अनुरोध किया है।

सासंदों ने पत्र में कहा कि अब साक्ष्य सामने आ रहे हैं जो बताते हैं कि इस वैश्विक महामारी का स्रोत चीन की एक प्रयोगशाला है और सीसीपी ने इस तथ्य पर पर्दा डालने का प्रयास किया। यदि ऐसा ही है तो सीसीपी को 6,00,000 अमेरिकियों तथा दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?