लाइव न्यूज़ :

अमेरिका टेक्सास सीमा पर पहुंचे हैती के शरणार्थियों को वापस भेजेगा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:33 IST

Open in App

डेल रियो (अमेरिका), 19 सितंबर (एपी) गरीबी, भुखमरी, हताशा के कारण हैती छोड़कर टेक्सास की सीमा पर पहुंचे शरणार्थियों को अमेरिका वापस भेजने की योजना बना रहा है।

मेक्सिको की सीमा पार करने के बाद हजारों लोग शनिवार को टेक्सास सीमा पर स्थित डेल रियो शहर में डटे रहे। वे पानी, भोजन और डायपर खरीदने के लिए शनिवार दोपहर को फिर से मेक्सिको गए और वापस आ गए।

हैती के 32 वर्षीय जूनियर जीन ने कहा, ‘‘हम एक बेहतर जिंदगी की तलाश कर रहे हैं।’’ गृह सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि उसने शिविर से करीब 2,000 शरणार्थियों को अमेरिका से वापस भेजने के लिए शुक्रवार को अन्य स्थानों पर पहुंचाया। एक बयान में यह भी कहा गया कि सोमवार सुबह तक इलाके में 400 एजेंट और अधिकारी मौजूद होंगे तथा अगर जरूरत पड़ी तो और एजेंट भेजे जाएंगे।

डेल रियो में अचानक हैती के नागरिकों के पहुंचने के बाद यह घोषणा की गयी। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका एक दिन में पांच से आठ उड़ानों से शरणार्थियों को देश से बाहर भेजेगा। ये उड़ानें रविवार से शुरू होंगी जबकि एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हर किसी की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान की संख्या इस पर निर्भर करेगी कि हैती कितने लोगों को वापस बुलाना चाहता है।

इस बीच, हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने रविवार को ट्वीट किया कि वह सीमा पर शिविरों की हालत के बारे में जानकर चिंतित हैं और शरणार्थियों के वापस आने पर स्वागत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी