लाइव न्यूज़ :

अमेरिका शरण मांगने वालों के लिए नीति बहाल करेगा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:39 IST

Open in App

सैन डिएगो, तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका में प्रवेश करने की इच्छा रखने वाले शरणार्थियों को फिर से मेक्सिको में रूकना पड़ेगा क्योंकि आव्रजन पर सुनवाई की जानी है। बाइडन प्रशासन ने ट्रम्प के समय की नीति को बहाल करने की योजनाओं के बारे में अनिच्छापूर्वक घोषणा की है और इसे बहाल करने के लिए मेक्सिको की शर्त पर सहमत हुए हैं।

‘‘मेक्सिको में रहने’’ की नीति को पुनर्बहाल किया गया है जबकि बाइडन प्रशासन ने इसे समाप्त करना चाहा ताकि कानूनी निगरानी से बच सके। राष्ट्रपति जो बाइडन ने नीति को रद्द कर दिया लेकिन टेक्सास और मिसौरी के एक कानून ने बृहस्पतिवार से इसे फिर से प्रभावी कर दिया, इसमें शर्त यह है कि मेक्सिको इसे स्वीकार करे।

मेक्सिको के विदेश संबंधों के एक अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका छूट देता है तो मेक्सिको लौटने की अनुमति देगा, जिसके ‘‘मानवीय कारणों एवं अस्थायी तौर पर रूकने’’ के लिए अगले हफ्ते शुरू होने की उम्मीद है।

मेक्सिको की शर्त में प्रवासियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण, मेक्सिको के खतरनाक सीमावर्ती शहरों में ज्यादा सुरक्षा, वकीलों तक बेहतर पहुंच और मामलों के त्वरित निष्पादन शामिल हैं।

इस नीति के दायरे में आव्रजन की चाहत रखने वाले करीब 70 हजार लोग शामिल हैं जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2019 में लागू किया था और राष्ट्रपति बाइडन ने पदभार संभालने के पहले दिन समाप्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला